October 3, 2026

कैलिफोर्निया में बाल विवाह पर पूरी रोक, 18 साल से कम उम्र में शादी नहीं

0
images (17)

कैलिफोर्निया। अमेरिका के कैलिफोर्निया में अब 18 साल से कम उम्र में शादी या डोमेस्टिक पार्टनरशिप की अनुमति नहीं होगी। गवर्नर गेविन न्यूसम ने असेंबली बिल 1267 पर हस्ताक्षर कर इसे कानून बना दिया है, जो 1 जनवरी 2027 से लागू होगा। नए कानून के तहत किसी भी परिस्थिति में नाबालिगों को शादी की छूट नहीं मिलेगी। इससे पहले माता-पिता की सहमति और अदालत के आदेश के आधार पर नाबालिगों की शादी संभव थी। कानून के समर्थकों का कहना है कि इससे बच्चों को जबरन या कम उम्र में होने वाली शादी से सुरक्षा मिलेगी। कैलिफोर्निया अब बिना किसी अपवाद बाल विवाह पर रोक लगाने वाला अमेरिका का 18वां राज्य बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *