2027 वनडे विश्व कप के लिए ऐसी हो सकती है भारत की संभावित टीम
दुबई। 2027 में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए भारतीय टीम में अनुभव और युवा जोश का संतुलन देखने को मिल सकता है। संभावित टीम में शुभमन गिल, रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी बल्लेबाज शामिल हो सकते हैं। मध्यक्रम में श्रेयस अय्यर और केएल राहुल अहम भूमिका निभा सकते हैं, जबकि ऋषभ पंत बैकअप विकेटकीपर विकल्प हो सकते हैं। ऑलराउंडर के रूप में हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर दावेदार हैं। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा और कुलदीप यादव को जगह मिल सकती है।