फ्लाईदुबई फ्लाइट हमले में बड़ा खुलासा, को-पायलट के पुराने रिकॉर्ड की जांच
दुबई से इजरायल जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में पायलट स्मित मच्छार पर हमले के मामले में जांच आगे बढ़ रही है। रिपोर्टों के मुताबिक, आरोपी ओमानी को-पायलट के पास 2024 में कट्टरपंथी और जिहादी विचारधारा से जुड़ी सामग्री मिलने की बात सामने आई थी। उस समय वह ओमान एयर में ट्रेनी को-पायलट था और उसे उड़ान ड्यूटी से हटाकर प्रशासनिक काम सौंपा गया था। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि ऐसे पुराने रिकॉर्ड के बावजूद उसे फ्लाईदुबई में नियुक्ति कैसे मिली। यूएई अधिकारी अनवर गर्गाश ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार के साहस की प्रशंसा की।