बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में पहली बार दिखेगा मुकाबला, पीएम तारिक के सामने नई चुनौती
ढाका। बांग्लादेश में 20 अगस्त को होने वाला राष्ट्रपति चुनाव इस बार खास माना जा रहा है। 1991 के बाद पहली बार राष्ट्रपति पद के लिए एक से अधिक उम्मीदवार मैदान में उतर सकते हैं। सत्तारूढ़ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की ओर से मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर को उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा है, जबकि जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाला 11 दलों का गठबंधन भी अपना प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है। चुनाव संसद भवन में गुप्त मतदान के जरिए होगा। संसद में बीएनपी के मजबूत बहुमत के कारण सत्तारूढ़ दल के उम्मीदवार की जीत की संभावना अधिक मानी जा रही है। फिर भी विपक्ष का चुनाव लड़ना राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।