शेफाली वर्मा ने अनजाने में किया कुछ ब्रांड्स का प्रचार
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने सोशल मीडिया पर स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि उनसे जाने-अनजाने में कुछ ऐसे ब्रांड्स का प्रचार हो गया था, जिनके व्यावसायिक नियमों और सत्यता की उन्हें पूरी जानकारी नहीं थी। उन्होंने भविष्य में सतर्क रहने का आश्वासन दिया है।