प्रो रेसलिंग लीग की 9 जनवरी 2027 से होगी वापसी, छह टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी
नई दिल्ली। प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) का छठा सीजन 9 जनवरी 2027 से शुरू होगा। भारतीय कुश्ती महासंघ के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में छह फ्रेंचाइजी हिस्सा लेंगी। भारत और विदेशों के 86 पहलवान मैदान में उतरेंगे, जिनमें 34 ओलंपियन और कई अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता शामिल हैं। जापान की ओलंपिक चैंपियन युई सुसाकी भी आकर्षण रहेंगी। मुकाबले पुरुषों और महिलाओं के नौ ओलंपिक भार वर्गों में होंगे। पावर मिनट नियम के तहत अंतिम 60 सेकंड में हासिल अंक दोगुने गिने जाएंगे। पिछले सीजन में हरियाणा थंडर्स चैंपियन बनी थी।