ठाणे में 2.72 करोड़ रुपये की अंबरग्रीस (व्हेल की उल्टी) जब्त, दो गिरफ्तार
ठाणे क्राइम ब्रांच की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दुर्लभ और प्रतिबंधित पदार्थ ‘अंबरग्रीस’ (व्हेल की उल्टी) की अवैध बिक्री करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 720 ग्राम अंबरग्रीस बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2.72 करोड़ रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में मयूर पाटिल और मीनाक्षी मोहिते शामिल हैं। पुलिस वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर यह पता लगा रही है कि यह नेटवर्क कहां-कहां फैला हुआ था।