दिल्ली के खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात: पीतमपुरा में बनेगा आधुनिक स्पोर्ट्स हॉस्टल
दिल्ली सरकार खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए पीतमपुरा में 2.75 एकड़ क्षेत्र में लगभग 99.52 करोड़ रुपये की लागत से एक विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स हॉस्टल और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण कर रही है। इसमें 412 एथलीटों के ठहरने की आधुनिक व्यवस्था होगी। इस परिसर का सबसे बड़ा आकर्षण अंतरराष्ट्रीय मानकों वाला ऑल-वेदर (हर मौसम में उपयोगी) और तापमान-नियंत्रित इनडोर स्विमिंग पूल होगा, जिसे तैराकी के उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इस परियोजना को अप्रैल 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।