प्रशांत महासागर में सुपर टाइफून नोलो का कहर, बढ़ी चिंता
नई दिल्ली। प्रशांत महासागर में सक्रिय चक्रवात नोलो बेहद शक्तिशाली सुपर टाइफून में बदल गया है। 4 अक्टूबर को इसकी स्थिति मारो रीफ से करीब 655 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में थी और यह लगभग 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ रहा था। तूफान के केंद्र में दबाव करीब 963 हेक्टोपास्कल दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 5 अक्टूबर तक इसकी हवाएं 215 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती हैं। तेज हवाओं के साथ समुद्र में ऊंची लहरें उठने और निचले तटीय क्षेत्रों में बाढ़ व कटाव का खतरा है। फिलहाल भारत पर इसका सीधा असर नहीं माना जा रहा।