विमान में कॉकपिट विवाद के बाद आपातकालीन लैंडिंग
दुबई से तेल अवीव जा रही एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान में को-पायलट और पायलट के बीच हिंसक झड़प के बाद हड़कंप मच गया। हाथापाई के दौरान विमान महज दो मिनट में 17 हजार फीट नीचे आ गया और हाईजैक का अलार्म एक्टिवेट हो गया। स्थिति को देखते हुए इजराइल ने तुरंत अपने फाइटर जेट्स को रवाना किया। विमान का रूट बदलकर सऊदी अरब के ताबुक हवाई अड्डे पर सुरक्षित आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। विमान में लगभग 180 यात्री मौजूद थे। इजराइली सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे घटनाक्रम को आतंकी साजिश के दृष्टिकोण से भी जांच रही हैं।