वजीराबाद में पुलिस और गोगी-दीपक बॉक्सर गैंग के शूटर के बीच मुठभेड़
दिल्ली के वजीराबाद इलाके में बुधवार देर रात स्पेशल सेल और पुलिस टीम ने गोगी-दीपक बॉक्सर गैंग से जुड़े एक कथित शूटर मोहित उर्फ केडी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। चेकिंग के दौरान रुकने का इशारा करने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली पुलिसकर्मी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने तीन राउंड फायर कर बदमाश को धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक आरोपी दिल्ली में अपने विरोधी टिल्लू ताजपुरिया गैंग के एक सदस्य की हत्या की साजिश रचकर आया था। उसके पास से एक पिस्टल और चोरी की बाइक मिली है।