September 26, 2026

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने वैश्विक रैंकिंग में लगाई 28वें स्थान की छलांग

0
image-195

नई दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (IGI) अपनी कनेक्टिविटी का विस्तार करते हुए विश्व के शीर्ष विमानन हब में शामिल हो गया है। OAG मेगाहब्स इंडेक्स-2026 की ताजा वैश्विक रैंकिंग में दिल्ली एयरपोर्ट 11 पायदान की छलांग लगाकर 28वें स्थान पर पहुंच गया है। यह दुनिया के टॉप 30 में शामिल होने वाला देश का एकमात्र भारतीय एयरपोर्ट है। वर्तमान में IGI एयरपोर्ट से करीब 70 अंतर्राष्ट्रीय और 90 घरेलू गंतव्यों के लिए सीधी उड़ानें उपलब्ध हैं। कम लागत वाली एयरलाइंस (LCC) के वैश्विक नेटवर्क में दिल्ली को शीर्ष स्थान मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *