नई दिल्ली: शास्त्री भवन और कृषि भवन होंगे खाली, बनेंगे नए सरकारी कार्यालय
केंद्र सरकार ने नई दिल्ली स्थिति ऐतिहासिक सरकारी कार्यालयों शास्त्री भवन और कृषि भवन को 30 सितंबर तक खाली करने के निर्देश जारी किए हैं। इन दोनों इमारतों के स्थान पर लगभग 3,155 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक ‘कर्तव्य भवन 4 और 5’ का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण का ठेका पहले ही जारी किया जा चुका है और इसे लगभग 24 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत यह कदम प्रशासनिक कार्यों को अधिक पारदर्शी और सुचारू बनाने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है।