गृह मंत्रालय का कड़ा कदम: ‘शाहजाद भट्टी नेटवर्क’ आतंकी संगठन घोषित
आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पाकिस्तान से संचालित ‘शाहजाद भट्टी नेटवर्क’ (SBN) को गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत आतंकी संगठन घोषित कर दिया है। गृह मंत्रालय के अनुसार, यह नेटवर्क भारत-पाक सीमा पार से हथियारों, गोला-बारूद और मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त रहा है। इसके साथ ही यह गिरोह देश के युवाओं को फुसलाकर आपराधिक गतिविधियों और आतंकवाद की राह पर धकेलने का काम कर रहा था, जिस पर अब केंद्र सरकार ने पूरी तरह से शिकंजा कस दिया है।