September 17, 2026

कर्नाटक के पेट्रोल पंपों पर बड़ा फर्जीवाड़ा: जांच में 768 पंपों पर पाई गई धांधली

0
images (6)

कर्नाटक में पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों को कम ईंधन देने और घटतौली करने के मामले में राज्य सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। ‘मिशन निखरा’ अभियान के तहत खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की टीमों ने राज्य भर के 805 पेट्रोल पंपों पर अचानक छापेमारी की। जांच में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए, जहां 768 पेट्रोल पंपों में ईंधन मापने वाले नोजल के कैलिब्रेशन में गंभीर गड़बड़ी पाई गई। राज्य सरकार ने बार-बार गड़बड़ी करने वाले पंपों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें पूरी तरह सील करने की चेतावनी जारी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *