संजुक्ता पराशर बनीं पहली महिला अधिकारी: सीआरपीएफ की कोबरा यूनिट की कमान संभाली
2006 बैच की आईपीएस अधिकारी संजुक्ता पराशर को सीआरपीएफ की विशेष ‘कोबरा’ (CoBRA – Commando Battalion for Resolute Action) यूनिट का नया आईजी नियुक्त किया गया है। वह इस कठिन और चुनौतीपूर्ण पद पर पहुंचने वाली देश की पहली महिला अधिकारी बन गई हैं। असम-मेघालय कैडर की अधिकारी संजुक्ता पराशर को असम में नक्सलवाद और उग्रवाद के खिलाफ चलाए गए सफल अभियानों के लिए ‘लेडी सिंघम’ के नाम से भी जाना जाता है।