दिल्ली में 4 मंजिला इमारत ढही: 1 की मौत, मलबे में दबे होने की आशंका
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू सीमापुरी इलाके में बुधवार दोपहर एक चार मंजिला इमारत अचानक ढह गई। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि बचाव दल ने 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले दिन आए भूकंप के झटकों के कारण पुरानी इमारत में दरारें आ गई थीं। मकान मालिक इमारत खाली करा ही रहा था कि यह अचानक गिर पड़ी। मौके पर दिल्ली फायर सर्विस, पुलिस और डीडीएमए की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।