September 15, 2026

अफगानिस्तान में भारतीय ट्रैवल व्लॉगर की हिरासत का दावा, दूतावास से मांगी मदद

0
20260915

कोच्चि। केरल की ट्रैवल व्लॉगर अरुणिमा ने अफगानिस्तान के बामियान में कथित तौर पर हिरासत में लिए जाने का दावा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भारतीय दूतावास से तत्काल सहायता की अपील की। अरुणिमा के मुताबिक, स्थानीय अधिकारियों की ओर से मिले संदेश में उन्हें हिरासत में लिए जाने की जानकारी दी गई है। हालांकि, उनके दावे की अभी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और विदेश मंत्रालय की ओर से भी तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। अरुणिमा पिछले कुछ दिनों से अफगानिस्तान में यात्रा कर रही थीं और वहां के सामाजिक हालात से जुड़े वीडियो लगातार साझा कर रही थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *