LAC पर चीनी सैनिकों की तैनाती में कमी, भारत की सुरक्षा तैयारी मजबूत
भारत-चीन सीमा को लेकर रक्षा मंत्रालय की 2025-26 की रिपोर्ट में अहम जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के आसपास चीन की पीएलए की सैन्य तैनाती में कमी आई है। उत्तरी सीमाओं और प्रशिक्षण क्षेत्रों में अब करीब 10 कंबाइंड आर्म्स ब्रिगेड के बराबर बल मौजूद है। वहीं, भारतीय सेना ने सभी सेक्टरों में अपनी मजबूत तैनाती बरकरार रखी है। दोनों देशों के बीच राजनीतिक, कूटनीतिक और सैन्य स्तर पर बातचीत जारी है। सीमा पर बॉर्डर पर्सनल मीटिंग भी नियमित रूप से हो रही हैं, जिससे तनाव कम करने और स्थिरता बनाए रखने में मदद मिल रही है।