सत्य निकेतन हादसे के बाद अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई
दिल्ली के सत्य निकेतन में पीजी बिल्डिंग गिरने की घटना के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एमसीडी को शहर के विभिन्न इलाकों में अवैध इमारतों पर बुलडोजर चलाने और कार्रवाई के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी सुनिश्चित करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने पीजी हॉस्टलों की भी गहन जांच के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को भवनों के रिकॉर्ड की जांच कर अवैध निर्माण की जानकारी जुटाने को कहा गया है। हादसे में सात लोगों की मौत के बाद अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एमसीडी ने 24 संपत्तियों पर कार्रवाई और सात अवैध ढांचों को सील किया है।