September 10, 2026

कोलकाता में 919 होटल-गेस्ट हाउस को अग्नि सुरक्षा नियमों का नोटिस

0
images (22)

कोलकाता में अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वाले 919 होटल और गेस्ट हाउस के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। राज्य अग्निशमन विभाग, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने अब तक करीब 960 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया, जिनमें केवल 41 जगहों पर जरूरी सुरक्षा इंतजाम मानकों के अनुरूप मिले। 19 अगस्त को एक गेस्ट हाउस में भीषण आग के बाद जांच अभियान तेज किया गया था, जिसमें नौ लोगों की मौत हुई थी। अधिकारियों के मुताबिक शहर में करीब 3,700 होटल और गेस्ट हाउस हैं और निरीक्षण जारी रहेगा। नोटिस पाने वाले प्रतिष्ठानों को सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कर प्रमाणपत्र लेने के बाद लाइसेंस के लिए आवेदन करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *