बहराइच-नानपारा रेलखंड पर नई ट्रेन सेवा शुरू, व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
बहराइच। बहराइच-नानपारा-नेपालगंज रोड रेलखंड पर नई ट्रेन सेवा की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को वाराणसी के लिए रवाना किया। करीब 56 किलोमीटर लंबे इस रेलखंड के ब्रॉडगेज कार्य पर लगभग 730 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। नई रेल सेवा से सीमावर्ती क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होने के साथ व्यापार, पर्यटन और कृषि गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इससे वाराणसी, अयोध्या और गोरखपुर जैसे प्रमुख शहरों तक पहुंच भी आसान होगी। सरकार के अनुसार, यह परियोजना क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।