दिल्ली में होगा बड़ा भारत-रूस व्यापार मेला, मोदी-पुतिन के शामिल होने की उम्मीद
नई दिल्ली में 9 से 11 सितंबर के बीच पहला बड़ा भारत-रूस इंटरनेशनल इंडस्ट्रियल ट्रेड फेयर आयोजित होने जा रहा है। यह आयोजन 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले होगा। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इसमें दोनों देशों के बीच व्यापार, तकनीक और औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा देने पर जोर रहेगा। मैकेनिकल इंजीनियरिंग, डिजिटल तकनीक, रसायन, खनन और मानव-केंद्रित तकनीक जैसे क्षेत्रों की कंपनियां हिस्सा लेंगी। माना जा रहा है कि यह आयोजन भारत-रूस के आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और नए कारोबारी अवसर पैदा करने में अहम भूमिका निभाएगा।