करिश्मा कपूर और गीता कपूर ने ‘प्यार कर’ से जुड़ी पुरानी यादें कीं साझा
मुंबई। अभिनेत्री करिश्मा कपूर और कोरियोग्राफर गीता कपूर ने फिल्म ‘दिल तो पागल है’ से जुड़ी अपनी पुरानी यादें साझा कीं। एक डांस रियलिटी शो के विशेष एपिसोड में दोनों ने बताया कि उनकी पहली मुलाकात फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। उस समय गीता सहायक कोरियोग्राफर थीं, जबकि करिश्मा लोकप्रिय अभिनेत्री थीं। गीता ने बताया कि करिश्मा ने उनसे बेहद सहज और सम्मानजनक व्यवहार किया, जिससे उन्हें काफी आत्मविश्वास मिला। दोनों ने फिल्म के गीत ‘प्यार कर’ की शूटिंग को भी याद किया। करिश्मा ने गीता की मेहनत और कोरियोग्राफी की तारीफ करते हुए एक मुश्किल डांस स्टेप का मजेदार किस्सा भी सुनाया।