अब बोर्डिंग पास की हार्डकॉपी पर नहीं लगेगी इमिग्रेशन की मुहर
नई दिल्ली। विदेश यात्रा करने वाले भारतीय यात्रियों के लिए राहत की खबर है। 1 सितंबर से एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन के दौरान बोर्डिंग पास की हार्डकॉपी पर मुहर लगाने की प्रक्रिया बंद की जाएगी। यात्रियों को अब अपने स्मार्टफोन में मौजूद ई-बोर्डिंग पास दिखाना होगा। गृह मंत्रालय के अधीन ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन ने इस संबंध में एयरपोर्ट अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों के अनुसार, डिजिटल प्रक्रिया से समय की बचत होगी और यात्रियों को हार्डकॉपी संभालने की परेशानी नहीं होगी। मुहर से बोर्डिंग पास की जानकारी धुंधली होने जैसी समस्याएं भी खत्म होंगी। हालांकि, यात्री चाहें तो हार्डकॉपी साथ रख सकते हैं, लेकिन उस पर मुहर नहीं लगाई जाएगी।