August 19, 2026

डेन्यूब नदी में मिला WWII का दुर्लभ सैन्य अवशेष

0
33831999

हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में डेन्यूब नदी का जलस्तर घटने के बाद द्वितीय विश्व युद्ध से जुड़ी एक दुर्लभ खोज सामने आई है। संसद भवन के पास नदी की तलहटी से जर्मन सेना की एक पुरानी DKW NZ 350-1 मोटरसाइकिल मिली है, जो लंबे समय तक कीचड़ में दबे रहने के बावजूद काफी सुरक्षित रही। विशेषज्ञों ने इसे बेहद असाधारण खोज बताया है। मोटरसाइकिल के अलावा नदी से एंटी-टैंक माइंस, ग्रेनेड के अवशेष और तोप के गोले भी बरामद किए गए। माना जा रहा है कि यह इलाका युद्ध के दौरान सैन्य मलबा जमा करने के लिए इस्तेमाल हुआ होगा। यह खोज बुडापेस्ट की युद्धकालीन घटनाओं की याद दिलाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *