ट्रंप की सुरक्षा पर बड़ा अलर्ट, ईरानी एजेंटों तक पहुंची थी ठहरने की जानकारी
तुर्किये में नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरे की जानकारी सामने आई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरानी एजेंटों को ट्रंप के ठहरने की जगह और उनके फ्लोर से जुड़ी जानकारी मिल गई थी। सुरक्षा एजेंसियों ने खतरे को देखते हुए उनकी यात्रा योजना में अचानक बदलाव किया। बताया गया कि संभावित मिसाइल हमले के खतरे के चलते ट्रंप को गुप्त तरीके से एक विमान से दूसरे विमान में स्थानांतरित किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रखी गई और राष्ट्रपति की आवाजाही को पूरी तरह गोपनीय रखा गया।