August 17, 2026

रक्षाबंधन 2026: चंद्र ग्रहण को लेकर संशय दूर, जानें राखी बांधने का शुभ समय

0
w-412,h-232,imgid-01kxsnyvn1wx7dwc6tftf32xcb,imgname-sawan-eclipse-2026-date-time-1784347061921

नई दिल्ली। इस वर्ष रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। इस बार त्योहार को लेकर चंद्र ग्रहण की चर्चा के कारण लोगों के मन में राखी बांधने के समय को लेकर असमंजस बना हुआ है। पंचांग के अनुसार पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त की सुबह 9:08 बजे शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह 9:48 बजे तक रहेगी। उदयातिथि के आधार पर रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा।

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार 28 अगस्त को सुबह 6:55 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चंद्र ग्रहण रहेगा। हालांकि, यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार किसी स्थान पर ग्रहण दिखाई न देने की स्थिति में वहां सूतक को मान्य नहीं माना जाता। ऐसे में भारत में रक्षाबंधन के आयोजन पर ग्रहण का प्रभाव नहीं माना जाएगा।

राखी बांधने के लिए सुबह 6:23 से 9:48 बजे तक का समय शुभ बताया गया है। इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:14 से 1:05 बजे और गोधूलि मुहूर्त शाम 6:57 से 7:19 बजे तक रहेगा। वहीं, राहुकाल सुबह 11:05 से दोपहर 12:40 बजे तक रहेगा, इसलिए इस अवधि में राखी बांधने से बचने की सलाह दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *