दिल्ली में बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का हुआ भव्य उद्घाटन
दिल्ली के बुनियादी ढांचे को नई मजबूती देते हुए बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर को जनता के लिए शुरू कर दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस महत्वपूर्ण परियोजना का उद्घाटन किया। इस कॉरिडोर के चालू होने से मयूर विहार से सराय काले खां और दक्षिणी दिल्ली के बीच वाहनों की आवाजाही बेहद सुगम हो जाएगी। यात्रियों को सिग्नल-फ्री मार्ग मिलने से लंबे ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी और यात्रा के समय में भी भारी बचत होगी।