धीरज बोम्मादेवरा का लक्ष्य 2028 ओलंपिक, कमियों को सुधारने पर फोकस
नई दिल्ली। भारतीय तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा ने 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक की तैयारियां शुरू करने पर ध्यान केंद्रित किया है। एशियाई खेलों में व्यक्तिगत पदक नहीं जीत पाने के बावजूद वह निराश नहीं हैं। उन्होंने टीम और मिश्रित टीम स्पर्धाओं में रजत पदक हासिल किए। इससे पहले धीरज ने मैक्सिको में तीरंदाजी विश्व कप फाइनल में व्यक्तिगत स्वर्ण जीतकर इतिहास रचा था। एशियाई खेलों के क्वालीफाइंग राउंड में रिकॉर्ड अंक बनाने वाले धीरज अब अपनी कमजोरियों को दूर कर आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं।