जिबूती के तट पर बड़ा हादसा: नाव पलटने से 139 प्रवासियों की मौत, 84 लापता
जिबूती सिटी। जिबूती के तट के पास प्रवासियों से भरी नाव पलटने से कम से कम 139 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 15 बच्चे भी शामिल हैं, जबकि 84 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। नाव में करीब 350 लोग सवार थे, जो जिबूती से यमन की ओर जा रहे थे।
अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM) के अनुसार, स्थानीय प्रशासन लापता लोगों की तलाश में जुटा है। हादसे में 80 से अधिक लोग बचाए गए हैं। बचाव दल जीवित बचे लोगों को चिकित्सा और आपातकालीन सहायता दे रहे हैं।