जबलपुर में दबंगों की गुंडागर्दी: शराब के पैसे न देने और उधारी पर चाकू से हमला
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के अधारताल और बरेला थाना क्षेत्रों से मारपीट व जानलेवा हमले की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। अधारताल में डेयरी के पास तीन बदमाशों ने एक युवक से शराब पीने के लिए पैसों की मांग की, और मना करने पर उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वहीं बरेला के पिपरिया कला गांव में उधारी के पैसे वापस मांगने पर एक दबंग ने किसान को जमीन पर पटककर चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।