मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर चुनाव आयोग और विपक्ष में तनातनी
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्षी दलों के इंडिया ब्लॉक ने अपनी रणनीतिक बैठक बुलाई है। कांग्रेस और अन्य सहयोगी दलों ने चुनाव प्रणाली की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की है। राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व का आरोप है कि इस प्रक्रिया से कई वैध मतदाताओं के नाम हटे हैं, जिससे चुनावी व्यवस्था पर असर पड़ रहा है। वहीं, चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि पुनरीक्षण कार्य नियमानुसार और पारदर्शी ढंग से किया जा रहा है।