ईरान पर अमेरिका का दबाव बढ़ा, रणनीतिक जलमार्गों पर नियंत्रण का दावा
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि अमेरिका रणनीतिक जलमार्गों पर अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है और जल्द ही पूरा नियंत्रण हासिल कर सकता है। उन्होंने दोहराया कि ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ट्रंप ने अमेरिकी सैन्य कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि ईरान की सैन्य क्षमता, मिसाइल और ड्रोन निर्माण व्यवस्था को बड़ा नुकसान पहुंचा है। उन्होंने माना कि संघर्ष के कारण ऊर्जा और पेट्रोल की कीमतों का असर अमेरिकी उपभोक्ताओं पर पड़ सकता है। ट्रंप ने कहा कि जरूरत पड़ने पर अमेरिका आगे भी कड़े कदम उठाएगा।