August 17, 2026

राजस्थान में ड्रोन टेक्नोलॉजी का नया केंद्र, पैसेंजर ड्रोन पर जल्द काम

0
131123511

नई दिल्ली। राजस्थान ड्रोन निर्माण के क्षेत्र में नई पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। जोधपुर में स्वदेशी ड्रोन निर्माण और परीक्षण के लिए अत्याधुनिक लैब और मैन्युफैक्चरिंग हब तैयार करने की योजना है। ऋगवामिनिकी कंपनी इस परियोजना पर काम कर रही है और एंटी-ड्रोन तकनीक विकसित कर रही है। कंपनी ने 15-20 किलोग्राम वजन उठाने वाला ड्रोन तैयार किया है, जिसका उपयोग मेडिकल इमरजेंसी, उद्योग और डिलीवरी में किया जा सकता है। अब 150-200 किलोग्राम क्षमता वाले पैसेंजर ड्रोन पर काम शुरू होने की तैयारी है। इस परियोजना से स्थानीय उत्पादन, तकनीकी प्रशिक्षण और रोजगार के नए अवसर भी बढ़ने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *