July 31, 2026

सच्ची कहानियों में संवेदनशीलता सबसे जरूरी : अदा शर्मा

0
adah-sharma

मुंबई। अभिनेत्री अदा शर्मा मराठी फिल्म ‘गजरा’ से मराठी सिनेमा में कदम रख रही हैं। उन्होंने कहा कि सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्मों में कलाकारों और निर्माताओं की सबसे बड़ी जिम्मेदारी वास्तविक लोगों के दर्द और संघर्ष को ईमानदारी से दिखाना है। उनके अनुसार, दर्शकों को प्रभावित करने के लिए किसी की पीड़ा को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करना उचित नहीं है। ऐसी फिल्मों का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि लोगों को उन भावनाओं और परिस्थितियों से जोड़ना होना चाहिए, जिनका पात्रों ने सामना किया। अदा का मानना है कि संवेदनशील और सच्चा प्रस्तुतीकरण ही ऐसी कहानियों को प्रभावशाली बनाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *