October 3, 2026

पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय का दिखा रॉयल अंदाज, फैंस ने की जमकर तारीफ

0
images (18)

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय फैशन मंच पर अपनी मौजूदगी से सबका ध्यान खींचा। पेरिस में आयोजित लोरियल पेरिस के फैशन इवेंट में उन्होंने एफिल टावर के सामने रैंप वॉक किया। वेलवेट आउटफिट में उनका रॉयल और ग्लैमरस लुक काफी चर्चा में रहा। ऐश्वर्या के साथ केंडल जेनर, ईवा लोंगोरिया, सिमोन एश्ली और सेलीन डियोन जैसी अंतरराष्ट्रीय हस्तियां भी नजर आईं। रैंप पर ऐश्वर्या का आत्मविश्वास और शानदार अंदाज फैंस को खूब पसंद आया। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हुए, जहां यूजर्स ने अभिनेत्री की खूबसूरती और ग्रेस की जमकर तारीफ की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *