मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित कार में आग लगने से 6 लोग जिंदा जले
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में दीपावली की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। तितावी थाना क्षेत्र के जागाहेड़ी के पास एक तेज रफ्तार हुंडई ऑरा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलटते ही आग का एक बड़ा गोला बन गई। आग इतनी भयानक थी कि कार में सवार महिला और एक छोटे बच्चे समेत किसी भी सदस्य को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति की जांच कर रही है।