नरेला में दीपावली की रात स्काई शॉट पटाखा फटने से 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
राष्ट्रीय राजधानी के नरेला स्थित राजीव कॉलोनी में दीपावली की रात एक बड़ा हादसा हो गया, जहां घर के बाहर बच्चों के साथ पटाखे जला रहा 10 वर्षीय ऋषि गंभीर रूप से घायल हो गया। स्काई शॉट पटाखे का एक हिस्सा अचानक उसके सीने में जा लगा, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। परिजन उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस अचानक हुई दुर्घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया और दीपावली की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है।