October 13, 2026

जंतर-मंतर अब प्रोटेस्ट साइट नहीं: गृह मंत्रालय ने तीन नए स्थान तय किए

0
134886801

दिल्ली पुलिस और गृह मंत्रालय ने सुरक्षा एवं सार्वजनिक व्यवस्था का हवाला देते हुए ऐतिहासिक धरना स्थल जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट की सूची से हटा (डीनोटिफाई) दिया है। वहां धारा 163 लागू होने के कारण किसी भी प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। गृह मंत्रालय द्वारा गठित समिति की सिफारिशों के आधार पर विरोध प्रदर्शनों के लिए तीन नए स्थल चुने गए हैं—रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली का सीबीडी ग्राउंड। इन नए स्थलों पर धरना-प्रदर्शन और आंदोलनों के संचालन के लिए अलग से मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *