हैदराबाद में 5 साल की मासूम की अपहरण के बाद हत्या
तेलंगाना के काउकुर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ 5 साल की बच्ची का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में उसी सोसाइटी के पूर्व सुरक्षा गार्ड विक्रम (मूल निवासी बिहार) को गिरफ्तार किया है। आरोपी को खराब व्यवहार के कारण एक दिन पहले ही नौकरी से निकाला गया था। उसने रंजिश में बच्ची का अपहरण किया, 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी और बाद में बच्ची का शव सोसाइटी के बेसमेंट स्थित पानी की टंकी में फेंक दिया।