October 5, 2026

भारत की रक्षा कूटनीति को मिलेगा विस्तार, 20 और देशों में खुलेंगे डिफेंस विंग

0
india-defense-wing-to-be-formed-in-20-more-countries-in-a-bid-to-get-unsc-permanent-seat-201791155386132

नई दिल्ली। भारत अपनी रक्षा कूटनीति को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। सरकार अगले पांच वर्षों में 20 नए देशों में भारतीय दूतावासों के साथ डिफेंस विंग स्थापित करने की तैयारी कर रही है। इन शाखाओं में डिफेंस अटैची और रक्षा सलाहकार नियुक्त किए जाएंगे। पहले चरण में पोलैंड, अल्जीरिया, इथियोपिया और मोजाम्बिक समेत 10 देशों को शामिल किया गया है। दूसरे चरण में मोरक्को, मैक्सिको, कंबोडिया और रवांडा जैसे देशों में विस्तार किया जाएगा। फिलहाल 52 देशों में भारतीय मिशनों के साथ रक्षा शाखाएं मौजूद हैं। नए विंग का उद्देश्य रक्षा सहयोग और सैन्य संबंधों को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *