October 5, 2026

पृथ्वी शॉ को मिली महाराष्ट्र की कप्तानी, करियर संवारने का सुनहरा मौका

0
20261004

भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को रणजी ट्रॉफी के शुरुआती मैचों के लिए महाराष्ट्र टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। नियमित कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की भारत ‘ए’ टीम में व्यस्तता के कारण पृथ्वी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

खराब फॉर्म, फिटनेस समस्याओं और निजी जिंदगी के तनाव से जूझ रहे पृथ्वी के लिए यह मौका अपने करियर को पटरी पर लाने का बेहतरीन अवसर है। 2018 में भारत को अंडर-19 विश्व कप जिताने वाले पृथ्वी अपनी बेहतरीन कप्तानी और बल्लेबाजी के जरिए घरेलू क्रिकेट में धमाकेदार वापसी कर भारतीय टीम में अपनी जगह दोबारा पुख्ता करना चाहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *