नांगलोई में युवक की हत्या मामले में दो नाबालिग पकड़े गए
राजधानी दिल्ली के नांगलोई इलाके में रेलवे ट्रैक के पास 20 वर्षीय युवक दिलशाद का शव मिलने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले में दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में सामने आया कि किसी मामूली विवाद के बाद नाबालिगों की मृतक से कहासुनी और हाथापाई हो गई थी। गुस्से में आकर दोनों ने युवक को धक्का देकर नीचे गिरा दिया और पत्थर से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई कर रही है।