मुंबई में महिला से ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर 3 करोड़ की ठगी
मुंबई में साइबर अपराध का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जालसाजों ने 68 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाया। अपराधियों ने खुद को केंद्रीय जांच एजेंसियों का अधिकारी बताकर महिला को नकली मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी दी। ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर डराकर ठगों ने महिला के बैंक खातों की पूरी जानकारी हासिल कर ली और उनसे 3.02 करोड़ रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।