यूपी में भारी बारिश से तबाही, 56 की मौत और 1000 से अधिक घर तबाह
उत्तर प्रदेश में जाते मॉनसून ने भीषण तबाही मचाई है। बीते कुछ दिनों से जारी मूसलाधार बारिश, मकान और पेड़ गिरने जैसी घटनाओं के कारण राज्य में 56 लोगों की जान चली गई, जबकि 1000 से अधिक घर पूरी तरह ध्वस्त हो गए। हालांकि, रविवार से बारिश की तीव्रता में कुछ कमी आई है और मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक राज्य में राहत रहने के आसार हैं।
वहीं पड़ोसी राज्य उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और बिहार में भी भारी बारिश और भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। दिल्ली-एनसीआर में भी फिर से हल्की बारिश की संभावना है।