September 26, 2026

मुखर्जी नगर: दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्राओं से पीछा और छेड़छाड़ का मामला दर्ज

0
134476259

उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में दिल्ली विश्वविद्यालय की दो छात्राओं के साथ सफारी कार सवार युवकों द्वारा कथित रूप से पीछा करने, अश्लील फब्तियां कसने और दुर्व्यवहार करने की गंभीर घटना सामने आई है। पीड़िता की शिकायत के बाद मुखर्जी नगर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए इस्तेमाल की गई कार और आरोपियों की पहचान कर ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *