पीतमपुरा में इंटरनेशनल साइबर ठगी रैकेट का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की IFSO टीम ने पीतमपुरा स्थित एक किराए की जगह से संचालित हो रहे अंतरराष्ट्रीय साइबर फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ करते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह खुद को टेक सपोर्ट अधिकारी बताकर मुख्य रूप से अमेरिकी नागरिकों के कंप्यूटरों में फर्जी मालवेयर चेतावनी भेजता था। इसके बाद पीड़ितों से करोड़ों रुपये के गिफ्ट कार्ड और क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से ठगी की जाती थी। शुरुआती जांच के अनुसार इस नेटवर्क के जरिए करीब 100 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का अनुमान है। मौके से पुलिस ने ₹41 लाख नकद, 29 लैपटॉप और कई मोबाइल फोन बरामद किए हैं।