September 24, 2026

डिजिटल अरेस्ट और एपीके फाइल से साइबर ठगी का नया जाल

0
images (5)

राजधानी दिल्ली में साइबर ठगों ने लोगों को चूना लगाने के लिए नए-नए तरीके अपनाना शुरू कर दिया है। फर्जी एपीके फाइल डाउनलोड करवाने, आकर्षक निवेश का लालच देने और ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर डराने जैसे मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हाल ही में सरिता विहार की एक महिला से मनी लॉन्ड्रिंग में फंसाने का डर दिखाकर 78 लाख रुपये ठग लिए गए। दिल्ली पुलिस की साइबर टीम ने स्पष्ट किया है कि ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसी कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं होती। किसी भी अनजान लिंक या संदिग्ध वीडियो कॉल से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *