September 24, 2026

ओएनजीसी ने ओडिशा तट के पास खोजा नया गैस भंडार

0
gas-ongc-1790040355

ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) ने राष्ट्रीय अपतटीय खोज मिशन के तहत ओडिशा के कोणार्क तट से लगभग 43 किलोमीटर दूर समंदर में प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार ढूंढा है। यह खोज महानदी बेसिन में 1,441 मीटर से 1,452 मीटर की गहराई के बीच हुई है। विशेषज्ञों के अनुसार, पूर्वी अपतटीय क्षेत्र में मिली यह सफलता साबित करती है कि भारत में अभी भी ऊर्जा के विशाल अछूते भंडार मौजूद हैं। तट के पास होने के कारण इस गैस को पाइपलाइन और प्रोसेसिंग प्लांट तक पहुंचाना काफी आसान और किफ़ायती रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *